Jaunpur : जनहित के लिये श्रीराम चरितमानस पाठ का हुआ आयोजन

Team NSN

बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव में प्रेम सिंह के आवास पर शुक्रवार को जनहित के लिये श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। आयोजक श्री सिंह ने बताया मानस पाठ का आयोजन आमजन के कल्याण के लिए आयोजित किया गया है। पाठ का शुभारंभ आचार्य भैया लाल मिश्र ने पूजन अर्चन करके कराया। मानस पाठ की व्यवस्था में आशुतोष सिंह, सजंय शुक्ल, हरेन्द्र प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, जवाहर यादव आदि लगे रहे। मानस पाठ के साथ ही देर शाम से भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि 31 जनवरी दिन शनिवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!