Jaunpur : ​डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Team NSN

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान बन्दियों को दिये जाने वाले खाने की गुणवत्ता तथा जेल अस्पताल में जाकर बन्दियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रभात कुमार को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाय। इस दौरान अधिकारियों ने बन्दियों से संवाद करते हुए उनके समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर जेल अधिकारी, कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!