Jaunpur News : ​5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

Team NSN

सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार बीएड विभाग एवं एम.एड. विभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिये 5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया।
इस मौके पर सर्वप्रथम प्राचार्य अरुण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुये माल्यार्पण कर योग शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का अभ्यास कराते हुये उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. अंजनी मिश्रा, डॉ योगेश कुमार, डॉ राजेश सिंह प्रथम, डॉ राजेश सिंह द्वितीय, डॉ राहुल यादव, डॉ कलीम अंसारी, बीटीसी प्राचार्य डॉ अजय यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!