Jaunpur News : ठण्ड को देखते हुये 23 व 24 को बन्द रहेंगे विद्यालय: बीएसए

Team NSN

जौनपुर। अत्यधिक ठण्ड और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 23 एवं 24 दिसम्बर को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई/उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे। ज्ञात हो कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैरशैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य/SIR का कार्य सहित अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे। सभी खण्ड शिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें। इस आशय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!