Jaunpur : ​मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, निकले लाठीडण्डे

Team NSN

पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलही गांव में मकान के निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी। स्थिति बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के रसूलही गांव में सोमवार को दोपहर में 1:30 बजे मकान के निर्माण को लेकर हरिनाथ यादव एवं प्रदीप यादव पक्ष में झड़प हो गयी। दोनों तरफ से लाठीडंडे निकल गये।
इसी दौरान बढ़ता विवाद देखकर किसी ने घटना की सूचना जफराबाद थाना प्रभारी को दे दिया। इस पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने मौके पर पुलिस बल भेज दिया। पुलिस ने प्रदीप और हरिनाथ को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को डांट फटकार कर शांत कराया गया तथा हिरासत में लिए गए हरिनाथ यादव एवं प्रदीप का शांति भंग में चालान कर दिया गया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!