Jaunpur : ​सक्षम संगठन के जौनपुर इकाई के पदाधिकारी घोषित

Team NSN

जौनपुर। नगर के गुलाबी देवी इण्टर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सक्षम के जिला जौनपुर काशी प्रान्त के पदाधिकारियों की घोषणा हुई जहां काशी प्रान्त के सचिव घनश्याम जी और जौनपुर के सरसंघ चालक डॉ सुभाष की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर डॉ. सुभाष, घनश्याम पाण्डेय और डॉ. उत्तम गुप्ता ने माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात संघ के संगठन मंत्र के गायन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ सुभाष ने पदाधिकारियों के नाम की औपचारिक घोषणा किया जिसके बाद अध्यक्ष डॉ उत्तम गुप्ता ने अपने कार्यकारी के सदस्यों की घोषणा किया। सर्वसमिति से डॉ उत्तम गुप्ता को सक्षम का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, सचिव कर्मवीर जी, सह सचिव डा. मंगल कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट, युवा प्रमुख अंकित, सह युवा प्रमुख भोला सोनकर, सत्यम गिरी, प्रचार प्रमुख ज्ञानचंद्र गुप्ता, महिला प्रमुख उर्वशी सिंह, सह महिला प्रमुख आराधना श्रीवास्तव, बिट्टू किन्नर, पक्ष पोषण श्वेताप पांडेय, धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख साधना मौर्या, साइकोलॉजिस्ट रोजगार प्रमुख डा. सुरेश कनौजिया एग्रीकल्चर वैज्ञानिक, दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ व्यंकटेश श्रीवास्तव, प्रणव प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ बृजेश कनौजिया, सविता प्रकाश,  प्रमुख डॉ डीपी सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ, कला प्रकोष्ठ प्रमुख दीपक पाठक भजन गायक, क्रीडा प्रमुख अजीत सिंह निशानेबाज के साथ दो तहसीलों के प्रमुख के नाम की घोषणा हुई। इसमें मड़ियाहूं तहसील प्रमुख डॉ. प्रहलाद कुमार और मछलीशहर तहसील प्रमुख सुधाकर दुबे को बनाया गया। कार्यकारी सदस्यों में डॉ पवन चौरसिया, डॉ रनविजय सिंह, केदार जी, अमित जी, पिंटू माली, आशीष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, मीना यादव, प्रभात यादव, संतोष त्रिपाठी, शिव उमर, सूरज सोनी, केदारनाथ सिंह, विक्रम गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!