Jaunpur : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1304वें दिन भी जारी

Team NSN

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 'सत्याग्रह आन्दोलन' मंगलवार को 1304वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में  विजय बहादुर सिंह, आदित्य नारायण शर्मा, अशोक जायसवाल, राम बहाल यादव, राम नगीना यादव, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बिहारी लाल यादव, विनय उपाध्याय, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमरेश पाण्डेय, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, उदय राज गौड़ आदि प्रमुख रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!