Mumbai : महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी देगी भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य शिखर सम्मान

Team NSN

अंकित जायसवाल
मुम्बई।
दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की बैठक हुई जहां  हिंदी भाषा और साहित्य के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी वर्ष में हिंदी अकादमी की ओर से 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई साहित्य शिखर सम्मान' दिया जाना प्रासंगिक होगा। उल्लेखनीय है कि आशीष शेलार ही महाराष्ट्र हिंदी अकादमी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही अभी‌ से शुरू की जाय। इस अवसर पर विशेष निमंत्रित पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे सहित अकादमी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!