Jaunpur : ​सन्त निरंकारी मिशन में हुआ सफाई कार्यक्रम

Team NSN

ऐतिहासिक पक्का पोखरा के सफाई करके कायाकल्प में जुटे स्वयंसेवक
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ जल स्वस्थ मन योजनान्तर्गत नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभासद अब्दुल्लाह राईन नगर पालिका कर्मियों के साथ जुटे रहे।
शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम 8 बजे से 12 बजे तक तय था लेकिन यह दो बजे तक चला। पूर्व मुखी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जयंती मनाई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका का विशेष योगदान रहा। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि आज के दिन एक साथ पन्द्रह सौ स्थानों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पोखरे के अंदर से लगभग दस ट्रैक्टर कूड़ा कचरा निकाला गया। सेवादल साथ संगत के महिला पुरुष सेवादार मौजूद रहे।
इस अवसर पर सेवादल के शिक्षक मनोज यादव, केशव यादव, मुखी खेतासराय गिरीश चंद्र, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, शिवम, अर्जुन, राम वचन, गीता, मालती, पुष्पा, विद्या, मीना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!