Jaunpur : पुलिस चौकी से चन्द कदमों की दूरी पर धड़ल्ले से बिक रहा गांजा

Team NSN

जलालपुर, जौनपुर। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पराऊगंज पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर अवैध नशे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। खुलेआम बिक रहे गांजे के कारण स्थानीय युवा और स्कूली छात्र नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है लेकिन प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। नशे के सौदागर खुलेआम अपना कारोबार चला रहे हैं और पुलिस चौकी के इतने नजदीक होने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। समाजसेवियों और व्यापारियों ने कई बार इस कारोबार को बंद कराने का प्रयास किया लेकिन हर बार उन्हें असफलता ही हाथ लगी। जिसके बाद  नशे के अवैध कारोबारी को सबक सिखाने के लिए स्थानीय लोगों ने गांजा बिक्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इस गंभीर मामले पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव ने प्रशासन से मांग किया कि इस अवैध कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!