Jaunpur : ​कुटीर पीजी कालेज में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Team NSN

पराऊगंज, जौनपुर। रोवर्स-रेंजर्स पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। इस दौरान रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी आलोक प्रजापति एवं डॉ प्रियंका उपाध्याय ने मुख्य अतिथि सहित सहयोगी प्राध्यापकों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें शिविर का अवलोकन कराया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण किया और प्रतिभागियों की उत्कृष्ट तैयारियों की सराहना किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। इस दौरान राकेश मिश्र जिला संगठन आयुक्त एवं रोहित प्रशिक्षक के रुप में शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डा पूनम सिंह, डा वंदना मिश्र, डा रागिनी, अनामिका सहित तमाम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!