Jaunpur : पाक्सो एक्ट में वांछित गिरफ्तार

Team NSN

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वाञ्छित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मनोज सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, सुधीर राय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी व धनन्जय यादव क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी समय पाॅक्सो एक्ट में वाञ्छित की थाना क्षेत्र स्थित रूधौली में होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान क्षेत्र के कदिरापुर-भगासा निवासी मुकेश कुमार पुत्र धनीराम के रूप में हुई। गौरतलब है कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!