Jaunpur : ​रमेश चन्द्र बनाये गये जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदीप महासचिव व संदीप संगठन महासचिव

Team NSN
जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मयंक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जौहरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एनके सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश माथुर, राष्ट्रीय सचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया से विचार—विमर्श करके जनपद की टीम घोषित कर दिया। घोषणा के अनुसार जिला महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव, संगठन महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव पत्रकार बनाये गये। जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व बैंक अधिकारी, डॉ आशीष श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट नामित किये गये। वहीं संगठन सचिव पद पर रूद्र प्रताप श्रीवास्तव, मंत्री पद पर सरला श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, अवनीश श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव पूर्व डीपीआरओ, देवेन्द्र श्रीवास्तव चयनित किये गये। महिला जिलाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव अध्यापिका, जितेन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और अंजनी श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री बनाये गये। जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक 23 फरवरी दिन रविवार को दोपहर माता मैहर देवी जी मंदिर परमानतपुर में सुनिश्चित की गयी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!