Jaunpur : ​217 मतों से जीत करके संगीता ने सास की बचायी प्रतिष्ठा

Team NSN

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गभिरन गांव में प्रधान पद के लिये हुये उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को पूरी कर ली गई। पूर्व प्रधान स्व. फूला देवी की पुत्रवधू संगीता देवी ने 217 मतों से जीत हासिल कर मृत सास की प्रतिष्ठा को आंच नहीं आने दिया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रणाम पत्र देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया। मालूम हो कि गांव की पूर्व प्रधान फूला देवी का लगभग 5 माह पूर्व असामयिक निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त चल रही थी। आरक्षण के हिसाब से यह सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। उपचुनाव में यहां प्रधान पद के लिए उनकी बड़ी पुत्रवधू संगीता देवी पत्नी राजकुमार गौतम के अलावा गांव के मनोरमा देवी और सीमा देवी ने दावेदारी किया था। मतदान के लिए बनाये गये तीनों बूथों पर कुल मिलाकर 930 वोट पोल हुए थे। मतगणना में सर्वाधिक 508 वोट संगीता, 291 मत मनोरमा तथा सीमा को मात्र 117 वोट मिले। 14 वोट कैंसिल माने गये। संगीता देवी 217 मतों से विजयी घोषित की गयी। उन्होंने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही मेरी सास का सपना रहा जिसे वे पूरा नहीं कर सकी। उनकी इस विकास की मुहिम को आगे बढ़ाना ही मेरा कर्तव्य होगा। उनके प्रति मेरी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!