संविधान गौरव अभियान मण्डल कार्यशाला का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

 


नया सवेरा नेटवर्क

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। बयालसी इंटर कॉलेज के मथुरा सिंह सभागार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर द्वारा संविधान गौरव अभियान मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बृज नारायण दुबे ने अभियान के विषय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि विपक्ष ने संविधान के विषय में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सबसे उचित सम्मान भाजपा सरकार द्वारा ही किया गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि विपक्ष द्वारा फैलाए भ्रम को जनता के बीच जाकर दूर करें। वरिष्ठ कार्यकर्ता जटाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। संचालन कृष्णचंद्र चौबे एवं स्वागत उद्बोधन निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। इसके पूर्व नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य पवन गुप्ता पिंटू, सावित्री मौर्य, बेबी सरोज, बृजेश सिंह, प्रदीप चौहान, अनिल सिंह, विपिन मिश्रा, सियाराम पटेल, गुरुचरण सोनकर, श्रवण गुप्ता, रामलाल मौर्या, राणा प्रताप सिंह, ब्रह्मकिशोर दुबे, शैलेन्द्र सिंह, मो. यूनुस, डॉ. अखिलेश, दिनेश श्रीवास्तव, मिथिलेश सरोज, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!