Jaunpur : ​घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का आरोप

Team NSN
पीड़िता ने तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार
खबर के बाद सक्रिय हुई पुलिस जांच में जुटी
शाहगंज, जौनपुर।
स्थानीय नगर के नई आबादी मुहल्ला स्थित स्टेट बैंक के बगल निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में दबंगों ने तांडव मचाया। दोपहर करीब दो बजे दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। वहीं इसकी सूचना आईजी, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक को भी दिया है। बताया जाता है कि बेशकीमती भूमि को लेकर वर्षों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है।
नगर के नई आबादी स्थित स्टेट बैंक कालोनी निवासी हुमैरा खातून पुत्री अब्दुल मन्नान ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी एक दबंग अपने दर्जन साथियों के साथ घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। साथ ही मकान व जमीन खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट करने पहुंचे लोग महिलाओं के आभूषण व दो लाख रुपए नगदी लेकर निकल गये। इस बात की जानकारी एक्स हैंडल पर पोस्ट करके वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल किया जा रहा है। दोषी पाये जाने पर कार्यवाही किया जायेगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!