Jaunpur : ​अजीत सिंह निर्विरोध मनोनीत हुए सभापति

Team NSN

खेतासराय, जौनपुर। विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के खुदौली में साधन सहकारी समिति के सभापति के चुनाव में नया इतिहास रचते हुए अजीत कुमार सिंह निर्विरोध सभापति मनोनीत हुए। इस चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजीत सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। अजीत सिंह ने सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं वादा करता हूं कि साधन सहकारी समिति की प्रगति और किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। बीपैक्स चुनाव में इस बार शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हो गया। चयन पर खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका नेतृत्व समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, अनिल सिंह, रेखा यादव आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!