Jaunpur : ​लावारिस शव का हुआ शिनाख्त, खेतासराय का किराना व्यवसायी था मृतक

Team NSN

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे लावारिस शव मिला था जिसकी शिनाख्त खेतासराय निवासी किशन साहू की के रूप में हुई है। मालूम हो कि आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप सड़क के किनारे रविवार को एक लावारिस युवक का शव पड़ा मिला था।जिसका शिनाख्त खेतासराय के कासिमपुर वार्ड नं 7 किशन साहू उर्फ कृष्णा पुत्र रामजतन साहू के रूप में हुआ। मृतक कैसे शाहगंज पहुंचा। किन परिस्थितियों में पहुंचा, परिजनों के लिए पहेली बना हुआ है। मृतक की खेतासराय के गोला बाजार में किराना की दुकान है। मृतक के दो बेटे है 10 वर्षीय रूद्र व 7 वर्षीय सिद्धार्थ है। पत्नी गुड़िया का रो—रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक घर से रविवार को 11 बजे छोटे बेटे से 5 मिनट लौटने को कहकर घर से निकला था।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!