Jaunpur : ​जांच के बाद एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

अब अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 6 पदों पर होगा मतदान
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता समिति के कुल 12 पदों के लिए नामांकन हुआ था। पर्चा जांच के बाद कई खामियों के कारण उपाध्यक्ष एक पद (10वर्ष से कम अनुभव) पर दाखिल प्रेम चंद्र का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इस पद पर बचे एक प्रत्याशी बलराम यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पर्चा जांच के बाद अब अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 2 पद (10 वर्ष से अधिक अनुभव), संयुक्त सचिव प्रशासन पर मतदान होगा। 30 दिसंबर की मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं हुबेदार पटेल ने नामांकन किया है। वहीं महामंत्री पद पर आलोक कुमार विश्वकर्मा, अवनींद्र दूबे एवं नंदलाल यादव ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रताप सिंह, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष दो पद (10 वर्ष से अधिक अनुभव) पद पर अशोक कुमार मिश्रा, जितेंद्र प्रताप यादव, राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव, सतीश कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन अनुराग श्रीवास्तव, राम सिंह पटेल के बीच कुल 6 पदों पर मुकाबला होगा। शेष पदों उपाध्यक्ष एक पद (10 वर्ष से कम अनुभव) बलराम यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर बाल कुमार, आय व्यय निरीक्षक पद पर अनिल कुमार, कार्यकारिणी 6 पद (15 वर्ष से अधिक अनुभव) पर अरुण कुमार चौरसिया, हरिश्चन्द्र शुक्ला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी 6 पद (15 वर्ष से कम अनुभव) पद के लिए रमाशंकर पटेल, हरिश्चंद्र यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी/चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, ब्रह्मदेव शुक्ल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरनायक तिवारी, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में पर्चा जांच प्रक्रिया हुई।
.

Post a Comment

0 Comments