Jaunpur : ​अयोध्या से आए निर्मल महाराज ने सुनाई राम जन्म कथा

Team NSN

तेजीबाजार, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा केवटली में अयोध्या से पधारे कथा व्यास स्वामी निर्मल शरण महाराज ने श्री राम कथा में राम के जन्म की कथा सुनते समय मानों मुख से अमृत की वर्षा हो रही हो। सभी श्रोता राम जन्म की कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। यह नौ दिवसीय कथा चल रहा है। इसके आयोजन नंदलाल मोदनवाल (पूर्व प्रधान) है। उनका कहना है कि श्री राम कथा सभी को अपने घर पर करना चाहिए जिससे तीनों लोकों की सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। उन्होंने बताया कि राम जन्मोत्सव की कथा सुनने के लिए पूरे जिले से बहुत भारी संख्या में लोग आए हैं। जन्मोत्सव की कथा सुनकर सभी महिलाएं नाचने लगीं। सभी लोग तालियां बजाने लगे। रामधुन में सभी रम गए। इस मौके पर ओमप्रकाश (प्रधान), पवन (बीडीसी), हरिश्चंद्र गुप्ता (अध्यापक), लोहरियाव थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, आचार्य अरुण दुबे, विनोद निगम, डॉ चंद्रशेखर समेत कई लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!