​Jaunpur : चित्रगुप्त सभा धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष डा. वी. सहाय नहीं रहे

Naya Savera Network

जौनपुर। चित्रगुप्त सभा धर्मशाला रूहटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी सहाय का कानपुर में निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार भी वहीं हुआ। बता दें कि डॉ सहाय नगर के ताड़तला मोहल्ले के निवासी थे जिन्होंने सद्भावना क्लब, जेसीआई, आईएमए संघ के सदस्य रहते हुये सद्भावना पुल बनाने की मांग में योगदान दिया। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में जो भी निर्माण हुआ, डॉ सहाय की देन है। इनकी क्लीनिक किला रोड चौक में थी। इनके निधन पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, डॉ जितेन्द्र मोहन, राकेश मौर्य एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव, योगेश भाटिया, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव, संतोष निगम आदि ने शोक जाया। वहीं चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि समाज की गहरी क्षति हुई है। जल्दी ही चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में एक श्रंद्धाजलि सभा आयोजित किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!