Jaunpur : सेण्ट थॉमस इण्टर कॉलेज में छात्रों ने मनाया क्रिसमस समारोह

Team NSN

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्रिसमस ईश्वर के प्रेम का जश्न मनाने के लिए एक आदर्श अवसर है। यह खुशी का त्यौहार है जहाँ हर कोई खुश नज़र आता है। क्रिसमस खुशियों, मौज-मस्ती और नई शुरुआत का समय है। यह सब अच्छे समय, उल्लास और अच्छे उत्साह के बारे में है। यह प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। सेण्ट थॉमस इण्टर कॉलेज में क्रिसमस का जश्न बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों में क्रिसमस के जश्न का उत्साह देखा जा सकता था। सांता की तरह सजे हुए कुछ बच्चे उत्साहित दिखे। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य एंटोनी सामी ने प्रभु ईशु का जन्मदिन की सभी को बधाई देने के साथ ही उनका जन्म का शुभ संदेश दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कैरोल-मैरी का बालक यीशु मसीह, प्रार्थना गीत गाया और साथ ही जिसके बाद जिंगल बेल्स, इफ यू आर हैप्पी, हियर वी गो राउंड द मलबरी बुश आदि गानों पर नृत्य किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया। इस मौके पर आयुष कसेरा, आयुष गुप्ता, अंकित गुप्ता, आरुष श्रीवास्तव, फरहान खान, सौरभ अग्रहरि, निशांत यादव, अंकित यादव, आदर्श गुप्ता, सौम्या तिवारी आदि उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!