​Jaunpur : शांति भंग में 3 महिला सहित 9 गिरफ्तार

Team NSN
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाएं हुए हैं। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 9 लोगों को खेतासराय पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुन्नीलाल, रामदुलार, राजकुमार, शोभनाथ, शिवपूजन, विद्या व सुशीला निवासीगण कलापुर व दिलीप, सविता निवासीगण झांसेपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है जिनको थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल न्यायाधीश वर्मा, शुभम त्यागी, देवी प्रसाद चौहान, धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व प्रिया प्रजापति शामिल रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!