#JaunpurLive : हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है: अशोक सिंह

Team NSN
#JaunpurNews : हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है: अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर। मैं आपका सेवक हूं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जौनपुर की जनता को कभी भी मुझसे शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहूंगा। सांसद बनने के बाद जनता का घर ही मेरा घर होगा। हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है। उक्त बाते‌ आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान जौनपुर की जनता से कहा।

आपको बता दें कि समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर का सांसद बनने के बाद जनपद जौनपुर को विकास की नई राह पर ले जाउंगा। मुंबई के तर्ज पर जौनपुर का विकास करूंगा। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के सादगी से काफी प्रभावित हो रही है।




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!