#JaunpurLive : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Team NSN


सुइथाकला ।सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास  से गैंगस्टर एक्ट  में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल अमित कुमार,महिला आरक्षी वन्दना के साथ उक्त स्थान से भुसौड़ी गांव निवासी अभियुक्त दीपक दुबे पुत्र गोरख नाथ दुबे को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत अभियोग पंजीकृत था।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!