दो दिन जिले में रहेगें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव | #NayaSaberaNetwork

दो दिन जिले में रहेगें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सपा के चारों फ्रंटल संगठनों की हुई बैठक
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा को लेकर हुई चर्चा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव  के निर्देश पर पार्टी के यूथ के चारों फ्रंटल संगठनों की बैठक बुलाई गई। जिसमें  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव की जिले मंे 14-15 को होने वाली विजय यात्रा को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने नौजवान साथियों को निर्देश दिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने मे नौजवानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहनी चाहिए। दोनों दिन जिले में समाजवादी नौजवान ही दिखाई देना चाहिए। वहीं यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चंद्र प्रकाश मिश्रा व राजीव यादव राजू व मुलायम सिंह यूथ ब्रिागेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य आरिफ हबीब और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव डॉ श्याम प्रकाश सरोज नियुक्त किए गए। सभी लोगों का सामूहिक स्वागत किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवन जयसवाल,  शकील अहमद, शिवजीत यादव,भानु प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर,रजनीश मिश्रा, सुधांशु यादव, श्रवण यादव ,राजवीर यादव, आनंद गुप्ता, शिवांश दुबे चंदन मौर्य, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र सोनकर ,उमेश यादव,पंकज यादव, गौरव सिंह, प्रशांत सिंह, विक्रम सिंह बीके, राकेश यादव, लवकेश शर्मा ,संदीप पाल, अखिलेश पाल, अनिल राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/33dh8N6


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments