मल्हनी बाजार बैंक जा रही छात्रा का सरेराह अपहरण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की लगाई गुहार 
बैंक में पैसा जमा करने के लिए निकली थी छात्रा
करंजाकला,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार बैंक में पैसा जमा करने के लिए निकली लड़की का रास्ते से अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने अपहरण किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन दूसरे दिन तक भी छात्रा का कही पता नहीं चल सका। जबकि लड़की ने अपने परिजनों को दो बार अपहरण किए जाने की सूचना फोन से दिया। जानकारी के अनुसार एक गांव की 19 वर्षीय स्नातक की छात्रा मंगलवार को अपराहन मल्हनी बाजार के बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा करने के लिए घर से अकेले निकली थी। लेकिन वह शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर सूचना मल्हनी बाजार में तैनात पुलिस को दिया। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने अपहरण के बाबत पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी के लिए गुहार लगाई लेकिन मल्हनी बाजार में तैनात पुलिस सक्रिय नहीं हुई। उसके बाद रात को आठ बजे छात्रा ने अपने पिता को मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर एक कमरे में बंद किया है। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। फिर बुधवार को सुबह 8 बजे उसी नंबर से लड़की के पिता के मोबाइल पर कॉल आता है, लड़की ने बताया कि उसे किसी सुनसान स्थान पर रखा है और कमरे के बाहर कुछ लोग खड़े हैं लेकिन पता मुझे नहीं मालूम है। उसके बाद फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है। छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है और अनहोनी की आशंका जताई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह का कहना है की प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही मामला साफ हो जाएगा।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wFYs39


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!