छेड़छाड़ के आरोप में लगाई जांच की गुहार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा निवासी महिला ने विपक्षियों द्वारा बेटे पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताते हुए क्षेत्राधिकारी अंकित को जांच कराने व गलत आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। उक्त गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी मदन चंद ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। जिसमें मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी द्वारा केस में समझौता का दबाव बनाने के लिए उसके पुत्र गोरखनाथ पर छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई है। महिला ने बताया कि उसका पुत्र प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिसे विपक्षियों द्वारा रंजिश में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने क्षेत्राधिकारी से मामले की स्वयं जांच करने और गलत आरोप लगाकर बेटे को फंसाने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3HuprUa


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!