तुष्टीकरण की राजनीति पर सरकार ने लगाया अंकुश:महेश | #NayaSaberaNetwork

तुष्टीकरण की राजनीति पर सरकार ने लगाया अंकुश:महेश | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा सरकार ने विकास को दी तरजीह
मछलीशहर,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले धर्म जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही थी। जिसे योगी ने पूरी तरह समाप्त किया। श्री श्रीवास्तव स्थानीय स्कूल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की पहले इटावा के सैफई से नियुक्ति पत्र जारी होते थे और एक ही जाति वर्ग विशेष के लोगों को नौकरियां मिल पा रही थी। यही हाल बिजली का था प्रदेश में कुछ वीआईपी जिले और स्थान चिन्हित होते थे जहां 24 घंटे आपूर्ति दी जाती थी। जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों को शायद ही 8 से 10 घंटे बिजली भी मिल पाती हो। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा की देश के ताज कश्मीर पर 370 के रूप में जो कलंक लगा था पार्टी ने उसे मिटा दिया। मोदी ने सभी गरीबों को छत उपलब्ध कराई और करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया। अभिनंदन समारोह को जिला अध्यक्ष दय रामविलास पाल और पुष्पराज सिंह ,जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा सांसद पुत्र प्रमोद सरोज ने भी संबोधित किया। आयोजक देवी प्रसाद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, मेही लाल गौतम,मनोज जायसवाल,अनुराग सिन्हा, प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. विभव सिन्हा,नितेश जयसवाल, जीवन लाल अग्रहरी, शिरीष उमर वैश्य, शिशिर उमर वैश्य, शैलेश गिरी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल, रमेश सरोज हरिओम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया।

*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
    


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kdXHcr


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments