जनता का विश्वास खो चुकी है प्रदेश सरकार:रमाशंकर राजभर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। उत्तर प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान,व्यापारी,मजदूर, दलित, शोषित,वंचित सब परेशान हैं। इस सरकार में सबसे ज्यादा राजभर समाज का उत्पीड़न हुआ है। प्रदेश की जनता का योगी सरकार से मोह भंग हो चुका है क्योंकि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी। उक्त बातें बोदरी में आयोजित राजभर समाज चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कही। श्री राजभर ने अखिलेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया यह तो केवल सपा द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलकर अपना बता रही है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद तूफानी सरोज,पूर्व विधायक गुलाब सरोज,दीपचंद राम,संजय सरोज,डॉ.दिलीप कुमार,जयप्रकाश राम,राम अवतार सोनकर,महेंद्र राम ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान व संचालन रामराज राजभर ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश यादव गुड्डू, डॉ. शबनम नाज, संजय पाल, केदार राजभर,लछमन राजभर,शांति राजभर,ह्मदय राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nkZnSs


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!