दो गोल्ड मेडल पर शुभम यादव ने किया कब्जा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
दो गोल्ड मेडल पर शुभम यादव ने किया कब्जा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी शुभम यादव ने गुड़गांव में चल रहे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों में फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए 2 स्वर्ण पदक पर कब्जा कर जिले का मान बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य के खिलाड़यिों ने भाग लिया। शुभम यादव डबल्स में शुभम भट्ट  के साथ खेले और मिक्स डबल्स में बनारस के रु द्राणी जयसवाल के साथ खेले थे, जिन्होंने डबल्स के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के अमन और आकाश को तीसरे गेम में 21-16 से जीत हासिल की, वहीं मिक्स डबल्स के फाइनल में चंडीगढ़ के केविन वन और रूशाली जी से 21-19 व 21-12 से जीत हासिल कर रिकार्ड दर्ज किया। शुभम यादव ने बताया कि मुझे ऐसे ही दिन-प्रतिदिन मेहनत करके आगे बढ़ते रहना है और अपने जिले और अपने प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। शुभम यादव का सपना है कि वे 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक गेम में जाएं और अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3Bwpgo1


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!