नदी में मिली युवक की लाश | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर। क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास बेसव नदी में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ ने लाश की पहचान गांव के दलित बस्ती निवासी घनश्याम उर्फ  गुड्डू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय घनशयाम उर्फ  गुड्डू पुत्र महाबल शनिवार की शाम घर से जैगहां बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन तलाश करने लगे। रात में उसका कहीं पता न चल पाने पर परिजन वापस घर लौट आए। अगले दिन सुबह घर से लगभग एक किमी दूर बेसव नदी के किनारे पानी में ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। 

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vZoCgW


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!