घर से भागे युगल को आरपीएफ ने पकड़ा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। घर से भागकर मुंबई जाने के लिए दून एक्सप्रेस ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पर पहुंचे प्रेमी युगल को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सही जवाब न देने पर पुलिस ने दोनों को बाल संरक्षण गृह के लिए भेज दिया। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ घर से भागकर ट्रेन संख्या 03009 दून एक्सप्रेस ट्रेन पर बोगी एस वन के गेट पर बैठे थे। सफर के दौरान ट्रेन मे जीआरपी के जवानो ने पूछताछ की सही जबाब न दे पाने पर कंट्रोल रु म को सूचना देकर युगल को स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरपीएफ को सांैप दिया। किशोरी केस्कूल ड्रेस में होने पर ट्रेन में गश्त के दौरान जवानों ने उससे पूछताछ शुरू कर दिया। दोनों के सही उत्तर न देने पर आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी व 17 वर्षीय किशोर को बाल संरक्षण में भेजा गया है। उनके परिजनों को सूचना भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uG9ch4


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!