मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय संस्था की नायगांव शाखा की मतदाता सूची में मृतकों के नामआरटीआई से हुआ सनसनीखेज खुलासा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN



नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय संस्था की नायगांव शाखा की मतदाता सूची में मृतकों के नाम हैं. आरटीआई कार्यकर्ता और आजीवन सदस्य अनिल गलगली ने चैरिटी कमिश्नर से मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय (एफ-94) की नायगांव शाखा में दोषपूर्ण मतदाता सूची और उसमें मृतक के नाम की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय का हाल ही में पांच साल का चुनाव दिनांक 26 सितंबर 2021 को हुआ था. नायगांव शाखा में वोट डालने के बाद सूची चेक करने पर अनिल गलगली हैरान रह गए.  मृतक मतदाताओं में रोजा देशपांडे, एकनाथ साटम, बीआर सामंत, मनोज चमनकर, त्र्यंबक टोपे, सुनील जोशी, अनिल घोसालकर, चारुशीला नाइक और धनंजय बरदाडे शामिल हैं. साथ ही, कई मतदाताओं का आधिकारिक पता नहीं मिल सका है। इसलिए जो चुनाव हुआ वह त्रुटिपूर्ण था और ऐसे चुनाव को रद्द करना उचित होगा, यह राय अनिल गलगली ने व्यक्त की है।कुल मिलाकर सभी शाखाओं में मतदाता सूची को अद्यतन करने की आवश्यकता है।अनिल गलगली ने चैरिटी कमिश्नर, संस्था के अध्यक्ष शरद पवार, रिटर्निंग ऑफिसर किरण सोनवणे और चुनाव में सुरक्षा मुहैया करने वाली भोईवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी है.

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3oH3KcH


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!