पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार | #NayaSaberaNetwork

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सभी राजनीतिक दल के नेता रहे मौजूद, रामघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मौजूदा विधायक सुखदेव राजभर का अंतिम संस्कार जिले के रामघाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब को देखकर सहज यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि सुखदेव राजभर कितने बड़े कद्दावर नेता और जनता के प्रिय थे। सपा एवं दलों के भी बड़े नेता रामघाट पर पहुंचकर उनक ो श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने दिवंगत नेता की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता बेताब नजर आये। बसपा के जनपद और आजमगढ़ जनपद के कार्यकर्ताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी लगाये गये थे। रामघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और अन्य शवो के अंतिम संस्कार में दिक्कते न आये इसके लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। बताते चलें कि वे सात बार विधायक रहे और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी सुशोभित किये थे। वह इतने मिलनसार और अच्छे व्यक्तित्व के राजनेता थे कि उनकी पकड़ हर दलों में थी और हर दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। अन्य जनपद के होने के बावजूद उनका रिश्ता जनपद जौनपुर से काफी नजदीक का था। उनके परिवार के लोगों के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ अंतिम संस्कार होने तक रामघाट पर जमी रही। 

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3aWBquY


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments