शिविर में 80 श्रमिकों का हुआ रजिस्ट्रेशन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। सरकार द्वारा यह प्रयास किया जाता है कि श्रमिकों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ सभी श्रमिकों तक पहुंच सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक पंजीकरण आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी मजदूर वर्ग को पंजीकृत किया जा रहा है। इन पंजीकृत मजदूरों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा इसी के तहत नगर के पुरानी बाजार वार्ड में सभासद जानकी कृष्णकांत सोनी ने आजमगढ़ मार्ग पर श्रमिक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जिसमें 80 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि कृष्णकांत सोनी ने बताया कि जिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हो गया है उन श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही 13 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। श्रम विभाग में पंजीकृत होने के बाद श्रमिक को मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, पुत्री विवाह सहायता योजना, आवास सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना (आवास योजना के तहत), चिकित्सा सुविधा योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना, निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना और अक्षमता पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान विद्यासागर गुप्ता, विकास सोनी, रचितराम यादव, मिठाई जायसवाल ने विशेष सहयोग किया।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AeVgvC


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!