ग्राम पंचायतों का ई—पेमेंट न होने से कार्य बाधित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर,जौनपुर। स्थानीय ब्लाक में सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों का निर्माण व विद्यालयों के कायाकल्प का काम ठप पड़ गया है। इसकी वजह ई पेमेंट का न होना बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है। बिल्डिंग मैटेरियल वालों का भी भुगतान नहीं हो रहा है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान बेहद परेशान हो गये हैं। मजदूर काम करने को तैयार नहीं हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक पुरानी मजदूरी नहीं मिल जायेगी तब तक आगे काम नहीं होगा। ग्राम प्रधानों का यह भी कहना है कि एक तरफ अधिकारी जल्दी काम पूरा कराने का दबाव बना रहे हैं तो दूसरी तरफ भुगतान की समस्या से प्रधान जूझ रहा है। प्रधानों ने डोंगल सिस्टम की खराबी को अविलंब दूर करने की मांग की है।

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/39wCR2u


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!