स्कूल की छत गिरने से 27 छात्र-छात्राएं घायल, 7 की हालत नाजुक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत से एक भयानक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल की छत छात्र-छात्राओं के ऊपर गिर गई। इस घटना में 27 छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रिफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर छत कैसे गिर गई।
 गन्नौर में गांव बांय रोड है। यहां स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल की अचानक छत गिर गई। इस घटना में 27 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। घटना के दौरान तीन मजदूर भी जख्मी हुए हैं। घायलों में 7 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी को रोहतक स्थित पीजीआई में इलाज के लिए रिफर किया गया है।
  जानकारी के मुताबिक, बांय रोड पर जीवानंद पब्लिक स्कूल है। स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। तीसरी कक्षा की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान छत गिर गई। इसकी वजह से 27 बच्चों समेत तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आननफानन बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 20 बच्चों और तीन मजदूरों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं, सात अन्य बच्चों जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें पीजीआई के लिए रिफर किया गया है।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zvmQnP


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!