नया सबेरा नेटवर्क
विशेष अतिथि के रूप में देश के जाने माने कलाविद नर्मदा प्रसाद उपाध्याय होंगे शामिल
लखनऊ। अस्थाना आर्ट फ़ोरम के ऑनलाइन मंच पर ओपन स्पसेस आर्ट टॉक एंड स्टूडिओं विज़िट के 18वें एपिसोड का लाइव आयोजन 19 सितंबर प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस एपिसोड में आमंत्रित कलाकार के रूप में चम्बा हिमांचल प्रदेश से भारतीय लघु चित्रकार पद्मश्री विजय शर्मा होंगे। इनके साथ बातचीत के लिए नई दिल्ली से चित्रकार व कला लेखक श्री रविन्द्र दास और इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में देश के जाने माने वरिष्ठ कलाविद,समीक्षक व ललित निबन्धकार श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम ज़ूम मीटिंग द्वारा लाइव किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अस्थाना आर्ट फोरम के फेसबुक पेज से लिंक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि विजय शर्मा चम्बा,हिमांचल प्रदेश के रहने वाले हैं। श्री शर्मा को छोटे छोटे चित्र बनाने की नैसर्गिक प्रतिभा से सम्पन्न मेधावी चित्रकार और कला इतिहासकार के रूप में व्यापक रूप से जाना माना जाता है। पहाड़ी लघु चित्रकला में दक्षता रखने वाले पद्मश्री विजय शर्मा देश मे कांगड़ा शैली के चुनिंदा चित्रकारों में से एक हैं। आपने हिमांचल प्रदेश में छोटे आकार की पहाड़ी चित्रकला की परंपराओं को पुनर्जीवित करने में अग्रणी भूमिका निभाई। कुशल चित्रकार होने के अलावा, आप अनुसंधानकर्ता और निर्बाध रूप से अत्यधिक सृजनशील लेखक भी हैं। आपको कई सम्मानों और पुरस्कारों से विभूषित किया गया है, जिनमे आपकी रागमाला पेंटिंग्स के लिए राज्य पुरस्कार वस्त्र मंत्रालय द्वारा वर्ष 1990 में प्रदत्त बसोहली पेंटिंग में मास्टर क्राफ्ट्समैन का राष्ट्रीय पुरस्कार आल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी द्वारा 1997 में प्रदत्त ए आई एफ ए सी एस पुरस्कार और मेघदूतम की संगीत रचना के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2011 में प्रदत्त राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार शामिल हैं। और 2012 में इंडियन मिनिएचर पेंटिंग में देश का पहला पद्मश्री सम्मान श्री शर्मा को माननीया उस समय रहीं राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nPddhF
from NayaSabera.com



![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgKR9fF2k9JuhjUbN7LCBYMFipmgRNUJREBcOZlhjQt72B4BB4KijjlwwzBg7uKebX6X0-TAV6O247kxJEbtEKX4kVR5bg5GgTSNXEVFD4i1pqLEnltevDa6ORXZVFpW3Bw49RWqAhUGcI/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)
0 Comments