14 दिनों की रिमांड पर भेजे गए आतंकी, जांच एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ

Team NSN
 | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
 नई दिल्ली । यूपी और कोटा से गिरफ्तार किए गए छह आतंकियों से बुधवार को दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। आज ही अदालत ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है।
 अलग-अलग जगहों से एक साथ किए गए थे गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को दिल्ली से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये लोग दशहरा और दीपावली के मौके पर दिल्ली, महाराष्ट्र व यूपी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पता चला है कि इनमें से दो आतंकी हाल में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। 
 केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक टीम बनाई थी जिसने एक साथ कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाकर छापेमारी की और एक-एक कर छह आतंकियों को धर दबोचा।
  वहीं, आज सुबह मुंबई पुलिस और अपराध शाखा ने मिलकर एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस एजेंट के उन आतंकियों के साथ संबंध हैं और बीते 13 सितंबर को इसी ने एक आतंकी के दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक की थी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप पाटिल ने कहा कि मैंने इस मामले में एक बैठक बुलाई है। इसमें महाराष्ट्र एटीएस चीफ, डीजीपी संजय पाण्डेय और मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले मौजूद रहेंगे।
 दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि यह आतंकियों का एक मोड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों के कई मोड्यूल अभी देश में हैं। देश में 15 से 20 आतंकी और हो सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों ने शुरूआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उनको देश में दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में सीरियल बम धमाके करने थे। 

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AhWmY8


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!