नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। कुर्ला पश्चिम के कवि,साहित्यकार रामकेश एम.यादव को हाल फिलहाल में कई साहित्यिक संस्थाएँ सम्मानित की हैं जैसे -1) अंतर्राष्ट्रीय काव्य रंगोली नवचेतना जागृति साहित्यिक संस्थान गोस्वामी साहित्य शिल्पी सम्मान 2021 से श्री यादव को सम्मानित की है। 2) अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद अजमेर, राजस्थान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान से नवाजी है। 3) इंकलाब प्रकाशन मुंबई, महाराष्ट्र, भारत काव्य संसार सम्मान से सम्मानित किया है। 4) कवि साहित्य सागर के संस्थापक अशोक कुमार जाखड़ ने राखी स्मृति सम्मान से नवाज़ा है। 5) डीडी भारती नेटवर्क प्रकाशन अजमेर, राजस्थान रक्षाबंधन साहित्य सम्मान से नवाजा है। 6) गोपालदास नीरज साहित्य संस्थान के संस्थापक अरुण चट्ठा अरुण ने श्री यादव को सतत उत्कृष्ठ लेखन सम्मान पत्र से सम्मानित किया है। 7) मधुशाला साहित्यिक परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने श्री यादव को मधुशाला गौरवसम्मान से नवाज़ा है। इस खुशी के अवसर पर साहित्य जगत की हस्तियाँ तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें श्री यादव को दी हैं। दर्जनों पुरस्कारों से अलंकृत श्री यादव कई पुस्तकें लिख चुके हैं। बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके श्री यादव अब सतत साहित्य साधना में लीन हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3yuQ0Dh
from NayaSabera.com
Comments
Post a Comment