कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी की हुई मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी की हुई मौत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मलबे में दबने आधा दर्जन भेड़-बकरियों की गयी जान
डा. प्रदीप दुबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र डीह असरफाबाद गांव में मिट्टी की दीवाल गिरने से छप्पर में सो रहे किसान की मौत हो गयी जबकि दीवाल के मलबे में दबकर आधा दर्जन भेड़-बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। घटना सोमवार की रात लगभग 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सिद्धू पाल (55) पुत्र पन्डोही पाल अपने मिट्टी की दीवाल से बने छप्पर के नीचे सो रहा था। पास में हीं पालतू भेड़ बकरियों को भी बांध रखा था। बारिश होने से जर्जर दीवाल रात लगभग 3 बजे अचानक गिर पड़ी और सिद्धू दीवाल के मलबे मे दब गया। दीवाल गिरने की तेज आवाज से परिजन एवं पास पड़ोस के लोगों की नीद खुल गई। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने जब मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला तो सिद्धू प्राण पखेरू उड़ चुके थे। वहीं मलबे में दबने से 7 भेड़ बकरियां भी मर गयी। गृहस्वामी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय व उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मौके पर पहुंच गये। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक के दो पुत्र है। एक रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है जबकि दूसरा घर पर खेती का काम देखता है। गृहस्वामी की मौत से पत्नी व परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को किसी तरंह की सहायता नहीं मिली है।

*365 शाहगंज विधानसभा जौनपुर के युवा भाजपा नेता, राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह, मो. 7704052233, 9453367628 एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WJCeQ9


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!