ट्यूबेल कर्मचारियों की फर्जीगिरी से केराकत के किसान परेशान | #NayaSaberaNetwork

ट्यूबेल कर्मचारियों की फर्जीगिरी से केराकत के किसान परेशान | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
समस्या का निदान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन को होंगे बाध्य
चन्दवक, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ट्यूवबेल कर्मचारियों की मनमानी और फर्जीगिरी से किसान परेशान हैं। किसानों की करीब दस बीघे धान की फसल सिंचाई के अभाव में खराब हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्यूबेल कर्मचारी फर्जीगिरी से बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नदौली, सरकी, अकबरपुर आदि एक दर्जन गांवों की खेती राजकीय ट्यूवबेल पम्पों पर निर्भर है। ट्यूवबेलों की हालत यह है कि वे अक्सर खराब ही रहते हैं। उनकी देख-रेख के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों से जब उन्हें ठीक कराने को कहा जाता है तो पहले तो वे टालमटोल करते हैं। जब दबाव बनाया जाता है तो वे बनवाने के नाम पर फर्जीगिरी करते हैं। नदौली गांव में स्थित एक ट्यूवबेल पंप पर इस हफ्ते यही हुआ। पिछले 20 दिन से ट्यूवबेल संख्या 165 की मोटर खराब थी। किसानों ने सिंचाई का हवाला देकर कर्मचारियों पर दबाव बनाया तो वे मोटर खोलकर ले गए और एक सप्ताह बाद लाकर लगा दिया। जब मोटर चलाई गई तो 20 मिनट भी नहीं चल सकी और पुनः खराब हो गई। हालत यह है कि पानी के अभाव में करीब 10 बीघे धान की खेती खराब हो रही है। नदौली गांव के दीप नारायण सिंह, चिंटू सिंह, जगन्नाथ सरोज, ठकुरी सरोज, मनबोध सिंह, संजय सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने कहा कि यदि ट्यूवबेल कर्मचारी फर्जीगिरी से बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने एसडीएम से ट्यूवबेल ठीक कराने की मांग किया है।

*DALIMSS Sunbeam School JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | SESSION 2021-22 - FOR CLASS 9th & 11th (Science & Commerce) | SPECIAL DISCOUNT ON NEW ADMISSION FOR CLASS 9th & 11th | 25% DISCOUNT IN FEES | Address: HAMAM DARWAZA, JAUNPUR (U.P.) | Contact: 8787227589, 9235443353 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com, Website: www.dalimssjaunpur.com*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad

*365 शाहगंज विधानसभा जौनपुर के युवा भाजपा नेता, राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3B18wVl


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments