शारदा उफनाई, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी | #NayaSaberaNetwork

शारदा उफनाई, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
चुन्नन खां
पीलीभीत। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने से सोमवार को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी सुबह करीब 8 बजे छोड़ा गया। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफना गई जिससे गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। खेतों में बाढ़ का पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गईं। सोमवार को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी अचानक उफना गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गई हैं। आबादी के बीच घरों में पानी घुस गया। स्पर संख्या 21 और 26 के बीच बसे करीब एक दर्जन घरों में नदी का पानी आ गया है। जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ के जायजा लेने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इधर, जलस्तर बढ़ने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बाद नदी कटान शुरू देगी। बाढ़ आने से शारदा नदी के दोनों ओर के इलाके पूरी तरह जलमग्न होने से आवागमन भी बंद हो गया है।

*रामबली सेठ आभूषण भंडार (मड़ियाहूँ वाले) की पहली वर्षगांठ पर 24-25 August 2021 को Special Offer # 100% Hallmark Jewellery # 0% कटौती पुराने गहनों पर #हीरे के गहनों पर 0% मेकिंग चार्ज # प्रत्येक 9000 के चांदी के जेवर ख़रीदे और एक सोने का सिक्का मुफ्त पायें # जितना सोना उससे दोगुना चांदी ऑफर # सम्पर्क करें - राहुल सेठ | मो. 9721153037, विनोद सेठ मो. 9918100728 # के.सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर- 222002*


*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 : SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Y216mv


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments