#JaunpurLive : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Team NSN
#JaunpurLive : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कारो गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक रस्सी के फंदे में लटक कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। उक्त गांव निवासी अजय कुमार पुत्र विजय कुमार सरोज बीती रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक सो कर नही उठा तो माँ उर्मिला देवी उसके कमरे में गई युवक का कमरे में रस्सी के सहारे छत के कुंडी में लटकता देख शोर मचाया। वह जिस कमरे में सोया था उसमें दरवाजा नही था। घटना की सूचना पर पहुची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!