#JaunpurLive : प्रशिक्षित कर्मियों को वितरित किया प्रमाण-पत्र

Team NSN
#JaunpurLive : प्रशिक्षित कर्मियों को वितरित किया प्रमाण-पत्र


जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर तीन योग्य कर्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। जिनका प्रशिक्षण यूपीडेस्को संस्था द्वारा पूर्वांचल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट सुक्खीपुर में सी.सी.सी. 80 घण्टे अवधि का शासन के निर्देश पर सम्पन्न हुआ था। डा. पटेल ने कर्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर तीन योग्य कर्मियों को जनपद के हर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सम्बद्ध किया गया। शासन द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्रों पर योग्य कर्मियों को पटल आवंटन कर दिया गया। उनसे कार्य लिया जा रहा है। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, कुमैल हैदर मण्डल मंत्री, रामआसरे यादव जिलाध्यक्ष, अजय सिंह जिला मंत्री, फरहान खान, अशोक कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, जयदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!