नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले विवेक शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के हाथों नवभारत हेल्थ केयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। I इस अवसर पर पद्मश्री प्राप्त डॉक्टर लहाने जैसे अनेक विख्यात डॉक्टरों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विवेक शेट्टी पिछले ने विगत 15 वर्षों से योगा, जीवन विज्ञान तथा स्वास्थ्य से संबंधित 1000 से अधिक लेक्चर द्वारा लोगों को जागरूक बनाने का काम किया है। 3000 से अधिक विद्यार्थी विवेक शेट्टी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। विभिन्न दैनिक अखबारों में स्वास्थ्य विषयक लेख के माध्यम से पाठकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। विवेक शेट्टी की तमाम स्वास्थ्य विषयक सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fIXJa7
from NayaSabera.com
0 Comments