शाहगंज व खेतासराय में बाईपास पर संशय बरकरार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज/ जौनपुर । शाहगंज नगर में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए जौनपुर से अयोध्या जाने वाली मार्ग पर शाहगंज में बाईपास बनाए जाने के लिए सुईथाकलां थाना क्षेत्र के अर्सिया गांव निवासी व बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग किया था। जिस पर कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी ने पत्र द्वारा विधायक को बताया कि अभी जौनपुर से अकबरपुर तक के मार्ग का डीपीआर बन रहा है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने पर शीघ्र ही आवश्यक कारवाई की जाएगी। 
विधायक रमेश मिश्रा ने पत्र द्वारा बताया कि एनएच 135ए पर जौनपुर जनपद की सबसे बड़ी तहसील शाहगंज जो व्यापार में पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी है। यह विधानसभा व बाजार काशी- विन्ध्याचल- अयोध्या जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहां का बाजार बहुत ही घना है। व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी गाड़ियों का आवागमन रोजाना बड़े पैमाने पर होता है। आजमगढ़, सुल्तानपुर लखनऊ तथा अयोध्या, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, वाराणसी, विन्ध्याचल व मिर्जापुर को जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। किसी भी जनपद में जाना है तो शाहगंज बाजार से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके कारण यहां रोजाना घण्टो जाम लगा रहता है। जिसके कारण लोग अपने गन्तव्य पर समय से नहीं पहुँच पाते हैं। इसलिए बाइपास की नितांत आवश्यकता है। 
बहुप्रतीक्षित बाइपास के लिए मांगपत्र का संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक रमेश मिश्रा को पत्र द्वारा बताया है कि नव घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 135 ए को हाल ही में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को सौंपा गया है। मिर्जापुर से भदोही तक मार्ग चार लेन चौड़ा है। भदोही बार्डर से जौनपुर तक के मार्ग के चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। निर्माण कार्य अगस्त 2021 में प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी क्रम में जौनपुर से अकबरपुर के बीच पड़ने वाले शाहगंज मार्ग के चौड़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने पर कार्य शुरु होगा। फिलहाल आमजन को डीपीआर में शाहगंज नगर को बाई पास की उम्मीद सरकार से है।

*#5thAnniversary : अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iH50I7


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!