ग्रामीण अंचलों में कार्य कर रहे पत्रकारों की कार्यशाला संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ग्रामीण अंचलों में कार्य कर रहे पत्रकारों की कार्यशाला संपन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पीआईबी द्वारा ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
जौनपुर। भारत सरकार के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में काम करने वाले पत्रकारों को केंद्र सरकार के कार्यक्रमों की सही तथा नवीनतम जानकारी देना है। कार्यशाला का उद्दघाटन प्रदेश सरकार के आवास और शहरी नियोजन राज्यमंत्री  गिरीश चंद्र यादव ने किया। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में जहां एक ओर सरकार चुनौतियों पर खरी उतरी है वहीं दूसरी ओर लाकडाउन और कोरोना कफ्यर््ाू के बावजूद अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है, नकारात्मक खबरों को छापने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और विकास की गति प्रभावित होती है। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुये कहा कि समाज की अवधारणा समन्वयवाद पर आधारित होना चाहिये। पीआईबी के अपर महानिदेशक आर पी सरोज ने ग्रामीण अंचल में काम कर रहे पत्रकारों की भूमिका को काफी महत्वूर्ण बताया और कहा कि कवरेज के समय सकारात्मक रु ख बनाये रखना बुहत जरु री है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर के सिंह ने जिले में संचालित टीकाकरण अभियान के बारे में बताया। जिला पंचायतराज अधिकारी ने जहां ग्रामीण अंचल में चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीं उप कार्यक्रम निदेशक कृषि डा. रमेंश चंद्र यादव ने सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सहूलियतों की चर्चा की। जिले के साइबर सेल के प्रभारी ओमप्रकाश जायसवाल ने साइबर अपराध और उससे बचाव पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। संचालन पीआई के उपनिदेशक मीडिया डा. श्रीकांत श्रीवास्तव ने किया। डा. श्रीवास्तव ने डिजिटल मीडिया एथिक्स की चर्चा की और कहा कि ओटीटी से जुड़े सामान्य यूजर को भी शिकायते दर्ज कराने का एक मौका एथिक्स कोड में दिया गया है। 


*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/363u0DL


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!