2022 में अ​खिलेश यादव को पुन: बनाना है मुख्यमंत्री : आजम खान | #NayaSaberaNetwork

2022 में अ​खिलेश यादव को पुन: बनाना है मुख्यमंत्री : आजम खान | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
गरीबों में फल वितरित कर मनाया गया सपा अध्यक्ष का जन्मदिन
लखनऊ। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों में फल वितरण कर जन्म दिन मनाया गया। अल्पसंख्यक सभा ने हनुमान मंदिर, शाहमीना शाह की मजार एवं मेडिकल कॉलेज इत्यादि जगहों पर गरीब लोगों के बीच फल वितरण किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु और स्वस्थ्य होने की कामना की गई।समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियां गरीबों, मजलूमों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है ताकि उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाया जा सके। श्री खान ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की 2012 से 2017 के बीच की सरकार एक कामयाब सरकार थी जो काम उस समय अधूरा रह गया था उसे 2022 में पुनः शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी खान, प्रदेश सचिव शाह आलम, तस्लीम खान असलम खान, मोईद सिद्दीकी, शाहबाज शैज़ी एवं आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हकीम बेग इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xcrvuv


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments